प्रश्न- हरियाणा में कौन-कौन से नये मंडल (Division) बनाए गए हैं?
उत्तर- करनाल और फरीदाबाद
प्रश्न- अब हरियाणा में कुल कितने मंडल हो गए हैं?
उत्तर- छः
प्रश्न- सभी मंडलों के नाम बताएं?
उत्तर- अम्बाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद |
प्रश्न- अम्बाला मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- अम्बाला, यमुनानगर, पंचकुला और कुरुक्षेत्र
प्रश्न- करनाल मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- करनाल, पानीपत, कैथल
प्रश्न- रोहतक मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी
प्रश्न- हिसार मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद
प्रश्न- गुरुग्राम मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़
प्रश्न- फरीदाबाद मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- फरीदाबाद, पलवल और नूह
प्रश्न- हरियाणा में कौन-सी नयी पुलिस रेंज बनाई गई है?
उत्तर- अम्बाला
प्रश्न- अब हरियाणा में कितनी पुलिस रेंज हो गई हैं?
उत्तर- पांच
प्रश्न- सभी पुलिस रेंज के नाम बताओ?
उत्तर- अम्बाला, करनाल, हिसार, रोहतक, साउथ रेंज (मुख्यालय रेवाड़ी)
प्रश्न- अम्बाला रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- अम्बाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र
प्रश्न- करनाल रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- करनाल, पानीपत, कैथल
प्रश्न- हिसार रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर-हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद
प्रश्न- रोहतक रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- रोहतक, झज्जर, सोनीपत, दादरी, भिवानी
प्रश्न- साउथ रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?
उत्तर- महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूह
प्रश्न- हरियाणा के कुल कितनी पुलिस कमिश्नरी हैं?
उत्तर- तीन
प्रश्न- हरियाणा की सभी पुलिस कमीशनरी के नाम बताओ?
उत्तर- पंचकुला, गुरुग्राम, फरीदाबाद
प्रश्न- हरियाणा में कौन-सा पुलिस जिला नया बनाया गया है जो जिला नहीं है केवल पुलिस जिला है?
उत्तर- हांसी
प्रश्न- हरियाणा का 22वां जिला कौन सा है?
उत्तर- चरखी दादरी
प्रश्न- हरियाणा में कितनी नयी तहसील बनाई गई हैं?
उत्तर- 10
प्रश्न- हरियाणा में कितनी नयी उपतहसील बनाई गई हैं?
उत्तर- 11
प्रश्न- हरियाणा में प्रशासनिक सुधार के लिए कौन सी संस्था बनाई गई है?
उत्तर- हरियाणा गवर्नेंस रिफार्म अथॉरिटी
प्रश्न- हरियाणा गवर्नेंस रिफार्म अथॉरिटी का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर- डॉ. प्रमोद कुमार
प्रश्न- हरियाणा में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर- गाँव दुधौला जिला पलवल
प्रश्न- हरियाणा के कितने ग्रामीण जिले खुले में शौच मुक्त हो गए हैं?
उत्तर- सात
प्रश्न- हरियाणा में कितने शहरी जिले खुले में शौच मुक्त हूँ चुके हैं?
उत्तर- दो | सिरसा और रोहतक
प्रश्न- वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगाने वाले 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में थीम स्टेट कौन सा राज्य होगा?
उत्तर- झारखण्ड
प्रश्न- वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगाने वाले 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में पार्टनर कंट्री कौन सा देश होगा?
उत्तर- इजिप्ट
प्रश्- वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगा 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में कौन-कौन से देश पहली बार भाग ले रहे हैं ?
उत्तर- इथोपिया, मंगोलिया, स्लोवीनिया